एक ही दिन १० कोरोना संक्रमित बढ़ गए, ९ नेपालगंज निवासी और १ वीरगंज निवासी, कूल संक्रमितों की संख्या ६९

काठमांडू, ३ मई । नेपाल में एक ही दिन ९ कोरोना (कोभिड–१९) संक्रमित बढ़ गया है । जिसमें १ वीरगंज महानगरपालिका–३ छपकैया निवासी ३६ वर्षीय पुरुष है और बांकी ९ नेपालगंज के निवासी हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के डा. विकास देवकोटा ने इस बात की पुष्टी की है ।
डा. देवकोटा के अनुसार नेपालगंज में ५ पुरुष और ४ महिला में कोरोना संक्रमण पाया गया है, जो नये है । संक्रमित ७ साल उम्र से लेकर ५८ साल उम्र के बीच के हैं । इससे पहले ही नेपालगंज में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमित पुष्टी हो चुकी थी । अब नेपालगंज में कूल १० संक्रमित हो गए हैं । इसीतरह इससे पहले ही नेपाल में ५९ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमित पुष्टी हो चुकी थी ।
आज अधिक १० लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद नेपाल में संक्रमितों की कूल संख्या ६९ पहुँच गई है । कूल संक्रमितों में से १६ व्यक्ति ठीक होकर अपने घर वापस हुए थे । लेकिन रौतहट निवासी एक युवा में पुनः कोरोना आशंका होने के कारण उनको पुनः अस्पताल भर्ती की गई है ।

