Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा के शीर्ष ३ नेताओं के बीच बालुवाटार में भेटवार्ता

 

काठमांडू, ५ मई । सत्ताधारी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के तीन शीर्ष नेताओं के बीच बालुवाटार में भेटवर्ता सम्पन्न हुई है । प्रधानमन्त्री भी रहे नेकपा के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली, कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल बीच आगामी स्थायी समिति बैठक संबंधी विषयों के लेकर भेटवार्ता हुई है । प्रधानमन्त्री से मिलने के लिए आज (मंगलबार) सुबह प्रचण्ड और नेपाल बालुवाटार पहुँच गए थे ।
आगामी वैशाख २५ गते नेकपा स्थायी समिति बैठक आयोजन हो रहा है । बैठक के लिए आवश्यक राजनीतिक एजेण्डा संबंधी विषयों को लेकर शीर्ष ३ नेताओं के बीच भेंट हुआ है । गत शनिबार सम्पन्न पार्टी सचिवालय बैठक में प्रधानमन्त्री सहित सभी शीर्ष नेताओं ने आत्माअलोचना किया था । लेकिन पदीय जिम्मेवारी बाँडफाड तथा फेरबदल संबंधी विषयों को लेकर नेताओं के बीच असंतुष्टी बांकी ही है ।
दल विभाजन तथा संवैधानिक परिषद् संबंधी दो अध्यादेश के कारण तीव्र आन्तरिक विवाद में फसा हुआ नेकपा के भीतर प्रधानमन्त्री ओली को पद से हटाने के लिए भी खेल शुरु हो चुका था । प्रधानमन्त्री ओली उक्त विवाद को तत्काल के लिए समाप्त करने में सफल दिखाई दे रहे हैं । लेकिन अभी तक उक्त मुद्दा स्थायी रुपमा समाधन नहीं हो रहा है । असंतुष्ट नेताओं का कहना है कि असान्दर्भिक अध्यादेश के बारे में प्रधानमन्त्री को जवाफ देना ही होगा ।
आगामी स्थायी समिति बैठक में विचार–विमर्श के लिए आवश्यक राजनीतिक प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड और महासचिव विष्णु पौडेल को दिया गया है । स्थायी समिति बैठक के एक दिन पहले पुनः सचिवालय बैठक भी आह्वान की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com