प्रदेश नं. २ सरकार द्वारा दूसरी चरण की राहत प्याकेज घोषणा
उपकरण खरिद के लिए ६८ करोड, नारायणी अस्पताल को ५० लाख
जनकपुरधाम, मई ५ । कोरोना वायरस नियन्त्रण के लिए सरकार द्वारा घोषित लकडाउन के कारण समस्या में रहे गरीब तथा दैनिक मजदूरी कर जीवन निर्वाह करनेवाले मजदूरों को लक्षित कर प्रदेश नं. २ सरकार ने दूसरी चरण की राहत प्याकेज घोषणा की है । मंगलबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने राहत प्याकेज संबंधी निर्णय किया है । सरकार को कहना है कि अब राहत प्याकेज सिधा लक्षित परिवार के घर में ही पहुँचाया जाएगा ।
प्रथम चरण में प्रदेश सरकार ने स्थानीयतह मार्फत राहत वितरण कार्यक्रम लाया था, लेकिन कई स्थानीय तह में राहत वितरण के संबंध में विवाद होने के कारण दूसरे चरण में प्रदेश सरकार ने वडा कार्यालय मार्फत पीडित परिवार तक राहत वितरण संबंधी कार्यायोजना तय किया है ।
प्रदेश नं. २ मुख्यमन्त्री कार्यालय का कहना है कि स्थानीय तह से प्रदेश सरकार को प्राप्त पीडित परिवारों की नाम–लिष्ट के आधार में प्रदेश सरकार की ओर से राहत वतरण किया जाएगा, इसके लिए जिला स्थित घरेलु तथा साना उद्योग कार्यालय से राहत सामाग्री खरीद की जाएगी और पीडित परिवारों की लिष्ट वडा कार्यालय को दी जाएगी ।
दावी है कि वडा कार्यालय को राहत प्राप्त होते ही २४ घंटों के भीतर राहत प्याकेट पीडित परिवार तक पहुँचाया जाएगा । अगर स्थानीय तह से प्राप्त लिस्ट में कोई समस्या दिखाई दी तो जिला विपद व्यवस्थापन समिति और प्रदेशसभा सदस्यों की ओर से छानबीन की जा सकती है और वास्तविक पीडित पहचान में लाए जाएंगे ।
इसीतरह कोरोना महामारी नियन्त्रण के लिए आवश्यक उपकरण खरीद के खातिर मन्त्रिपरिषद् बैठक ने ६८ करोड निकासा किया है । उक्त रकम से थप पीसीआर मसिन लगायत अन्य उपकरण खरीद की जाएगी । इसतरह वीरगंज स्थित नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल को ५० लाख रुपैयां उपलब्ध कराने का निर्णय भी बैठक ने किया है । उल्लेखित रकम अस्पता में भर्ती हुए कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार एवं व्यवस्थापन के लिए खर्च की जाएगी ।

