Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में अब तक संक्रमण का कुल आंकड़ा 82,881 पर पहुंचा

 

बीजिंग, प्रेट्र।

चीन में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 15 स्‍पर्शोन्‍मुख (asymptomatic) हैं। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमण का कुल आंकड़ा 82,881 पर पहुंच गया। स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य आयोग (National Health Commission, NHC) ने कहा कि शंघाई में सोमवार को एक मामला सामने आया जो विदेश से चीनी नागरिक का है। स्‍पर्शोन्‍मुख मामलों की बात करें तो ऐसे संक्रमण का आंकड़ा अब 947 पर पहुंच गया है जिसमें 94 मामले देश से बाहर के हैं। ये सभी मामले अभी मेडिकल ऑबजर्वेशन के तहत रखे गए हैं। चीन में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए। हालांकि सोमवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

यह भी पढें   निवेश के लिए अनुकूल वातावरण का अभाव - राष्ट्र बैंक के कार्यकारी निदेशकों की वित्त मंत्री को रिपोर्ट

स्‍पर्शोन्‍मुख मामले ऐसे मामले हैं जो टेस्‍ट में पॉजिटिव पाए जाते हैं लेकिन उनमें न तो बुखार, कफ या गले की खराश वाले लक्षण हैं। इनसे दूसरों में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। सोमवार को देश में ऐसा कोई मामला नहीं आया जो घरेलू संक्रमण से संबंधित हो। कोविड-19 से संक्रमित 395 लोगों का इलाज किया जा रहा है। पूरे देश में 77 हजार 853 लोग पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। वुहान में महामारी थमने के दावे के बीच रूस की सीमा से सटे हेलोनजियांग प्रांत में संक्रमण का दायरा बढ़ता दिख रहा है। इस प्रांत में घरेलू संक्रमण के 558 और विदेश से आए मरीजों की संख्या 386 है। देश में अब तक इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्‍या 4,633 हो गई है। कोविड-19 मामलों का आंकड़ा 82,881 पर पहुंच गया है।

यह भी पढें   पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी, नई दरें सोमवार से लागू

दूसरी ओर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की ओर से सोमवार को कहा गया कि कोरोना वायरस की उत्‍पत्‍ति चीन के वुहान शहर स्‍थित लैब में हुई इस बात का कोई प्रमाण न तो अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से मिला है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com