Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल आईसीपी भन्सार से बरामद एक करोड नौ लाख भारतीय रुपया हवाले की रकम हो सकती है

 

हि. स. ६ मई ।

नेपाल आईसीपी भन्सार से एक करोड नौ लाख भारतीय रुपये की बरामदगी नेपाल सस्त्र पुलिस ने की है । मंगलबार की दोपहर एकीकृत भन्सार जाँच चौकी विराटनगर परिसर से एक करोड नौ लाख 79 हजार 500 सौ भारतीय रुपये की बरामद किया गया है । एकीकृत भंसार चेक पोस्ट भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे डब्लू बी 73 ई 7635 नंबर के खाली ट्रक को चेकिंग के दौरान एक बाेरा अंदर उक्त रकम को बरामद करने की बात नेपाल सस्त्र पुलिस बल ने कही है । बताया जा रहा है कि बरामद रूपया मे पांच सौ का 21955 पीस नोट शामिल है ।

यह भी पढें   भारत सरकार ने बंद किया परिक्रमा मार्ग,एस.एस.वी.ने सुरक्षा का हबाला दिया

सस्त्र पुलिस बल के स्रोत से मिली जानकारी के अनुसार सूचना थी कि भारत से नेपाल हवाला का मोटा रकम आने वाला है सूचना उपरांत मालवाहक वाहनों पर नजर रखी जा रही थी इस क्रम मे भारत से नेपाल प्रवेश किए इस ट्रक में गुट्खा के रैपर में लपेट कर रुपये को नेपाल ले जाया जा रहा था । उक्त गाड़ी को खाली गाडी कह बिना चेकिंग के ही नेपाल प्रवेश के अनुमति देने की बात भी सामने आ रही है । सशस्त्र पुलिस के एसपी नेत्र कार्की ने बताया कि गुप्त सूचना का आधार पर करवाई किया गया है । एकीकृत जाँच चौकी भारत से खाली ट्रक नेपाल भेजने की बात कही गई लेकिन जाच के क्रम में गुटखा के रेपर में करोड़ो रूपये की बरामदगी हुई है यह पैसा हवाला के होने का भी बात सस्त्र पुलिस के स्रोत ने कही है । नेपाल पुलिस ने यह भी बताया कि ट्रक को जब्त तथा चालक को हिरासत मे ले लेकर पुछताछ किया जा रहा है कि उक्त रूपया किसका है कहाँ से आया किसने नेपाल पहुँचाने को कहा सहित अन्य जानकारी पुलिस जुटाने मे लगी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *