Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डायटीशियन मीनु अग्रवालका आनलाइन स्वास्थ्य शिविर

 
सिंगापुर की मसहूर डायटीशियन मीनु अग्रवाल

विराटनगर । इस लाकडाउनके समयका सही सदुपयोग करते हुए दिनांक 4 मई 2020 कोसिंगापुर की मसहूर डायटीशियन मीनु अग्रवाल  द्वारा आनलाइन के जरिए नेपालके मारवाड़ी समुदायके ढाई सौ लोगोंको हड्डी एवम् घुटनो सम्बन्धी समस्या, उनका ईलाज, रखरखाव, खानपान एवम् औषधि के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई।

करीब दो घण्टे के प्रशिक्षण शिविर में नेपाल भरके मारवाड़ी समाजके प्रतिष्ठित सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रहीं । सभी ने अवसरका भरपूर लाभ लिया कुछ महीने पहले ही नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी भाषा,संस्कृति संस्कार समिति के संयोजक एवम् लेखक कवि श्री लक्ष्मणजी नेवटिया,(बिराटनगर ) द्वारा निर्मित वाट्सप ग्रुप “प्रशिक्षण शिविर” में समय समय में शिक्षा एवम् उपलब्धिमुलक कार्यक्रमोंका आयोजन होता आ रहा था उसी सन्दर्भमें उक्त कार्यक्रम वर्तमान लाकडाउन समयको मद्देनजर रखकर आॅनलाइन मार्फत चलाया गया । लाकडाउन के इस समयका सही सही सदुपयोग करने के उद्देश्यसे ही नेवटियाजी ने सिंगापुर स्थित डायटीशियन मीनुजी से सम्पर्क कर इस प्रशिक्षणके लिए उन्हे राजी किया । मिनुजीने ढाई सौ लोगोंके इस ग्रुपके हर किसी सदस्यकी समस्या बड़े ही गौर से सुनकर विस्तारसे उसका निदान बताया । इस आनलाइन गोष्ठीसे ग्रुपके सभी लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूपसे लाभान्वित हुए हैं । सभी ने इस आयोजनको अपने लिए लाभदायक सिद्ध होनेकी प्रतिक्रियाएं जताई।
इस कार्यक्रम के कुछ ही दिन पहले भी श्री लक्ष्मणजी की ही अगुवाई में जुम एप द्वारा एक आॅनलाइन स्वास्थ्य मिटिंग रखी गई थी जिसमें चालीस के करीब लोगों को प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए थे।
श्रीमती इन्दुजी तोदी (धरान ) के संयोजकत्वमें सम्पन्न यह कार्यक्रम बिना किसी शुल्क के आयोजित किया गया था। ऐसे निस्वार्थ सेवा भावसे किए गए कार्य के लिए हम डायटीशियन मीनुजी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करतें हैं साथ ही आयोजनकर्ता श्री लक्ष्मणजी नेवटियाका भी आभार व्यक्त करतें हैं जिनके प्रयाससे कई महिला, पुरुष एवम् बच्चे हाल वर्तमानमें आम हुई हड्डी एवम् घुटनेकी समस्याका उपचार ,निदान घर बैठे ही पा सके हैं ।

यह भी पढें   मुझे फंसाने की ताकत राजा ज्ञानेंद्र में नहीं थी, तो बाकी क्या कर लेंगे?": शेर बहादुर देउवा की विरोधियों को सीधी चुनौती

प्रस्तुति : इन्दु तोदी

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com