इजराइल और इटली द्वारा कोविड 19 का वैक्सीन बनाने का दावा
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित है। इसके वैक्सीन के लिए बड़े स्तर पर रिसर्च का काम चल रहा है। कई देशों का रिसर्च ग्रुप इसी खोज में लगा है। इस बीच कोरोना से बुरी तरह प्रभावित इटली के एक फर्म के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने COVID-19 को लेकर वैक्सीन बना ली है।
वैक्सीन विकसित करने का दावा करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि चूहों में सफलतापूर्वक मानव कोशिकाओं पर काम करने वाली एंटीबॉडी तैयार कर ली गई है। दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन का परीक्षण रोम के स्पैलनजानी अस्पताल में किया गया है।
यह भी कहा जा रहा है कि यह टीका मानव कोशिकाओं में SARS-CoV-2 को बेअसर करता है, जो कि वैक्सीन के परीक्षण के सबसे एडवांस स्टेज में से एक है। एक टीकाकरण के बाद चूहे के शरीर में एंटीबॉडी विकसित हुआ, जो कि वायरस को मानव कोशिकाओं को संक्रमित करने से रोक सकता है। शोधकर्ताओं की टीम ने इस बात को देखते हुए कि पांच वैक्सीन कैंडिडेट्स ने बड़ी संख्या में एंटीबॉडी उत्पन्न किया, दो सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन किया गया।
इजरायल ने भी किया है वेक्सीन बनाने के दावा
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि उनके देश ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बना ली है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने कोरोना वायरस को खत्म करने के टीके के विकास का चरण पूरा कर लिया है। यह जानकारी द जेरूसलम पोस्ट ने दी है। रिसर्च टीम द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नैफ्टली ने बताया कि यह एंटीबॉडी कोरोना वायरस पर हमला करता है और इसे शरीर में खत्म कर देता है। उन्होंने कहा कि संस्थान अब एंटीबॉडी के लिए पेटेंट प्राप्त करने और इसके व्यापक पैमाने पर उत्पादन के लिए तैयारी कर रहा है।


