Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशवादी दल क्यों एमाओवादी के पीछे हैं ? सुशील कोइराला

 

जनकपुर । २४ माघ मे विपक्षी दलों व्दारा जनकपुर मे आयोजित ना विरोध सभा को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस सभापति सुशील कोइराला ने एमाओवादी पर आरोप लगाते हुये कहा कि एमाओवादी सरकार के नेतृत्व करते हुये भी हिंसा का नही त्याग किया है बल्कि का चन्दा, धम्की, हिंसा से राष्ट्र को आक्रान्त किये हुये है। जनकपुर के तिरहुतिया गाछी मे आयोजित संयुक्त विरोधसभा को सम्बोधित करते हुये सभापति कोइराला ने प्रश्न किया कि मधेश के नाम पर राजनीति करने वाले दल भी हत्या हिंसा करने वाले एमाओवादी के पीछे क्यों लगे हुये हैं ? नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष वामदेव गौतम ने कहा कि  २५ वर्ष सरकार चलाने का सपना देखरहे बाबुराम भट्टराई को २५ दिन के अन्दर टिकी पकड के कुर्सी से हटा देंगे।  विपक्षी दलों के संघर्ष से प्रधानमन्त्री की कुर्सी हिल गयी है कहते हुये गौतम ने कहा कि बहुत जल्दी ही वर्तमान सरकार को सिंहदरबार से बाहर निकाल देगें।

काँग्रेस उपसभापति राम चन्द्र पौडेल नेआरोप लगाया कि  सरकार देश मे ब्रम्हलुट मचा रहा है । उन्होने कहा कि देशभर मे हो रहे विरोधसभा के माध्यम से जनता व्दारा दिये गये सन्देश को अगर नही समझ सकी तो वर्तमान सरकार और ए माओवादी को बहुत बडा क्षति बेहोरने पडेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *