Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लिपुलेक में उद्घाटन किया गया सड़क खंड पूरी तरह से भारत के क्षेत्र में है : प्रवक्ता भारत सरकार

 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 8 मई को सड़क के उद्घाटन पर मीडिया के सवालों पर आधिकारिक प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

09 मई, 2020, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 8 मई को सड़क के उद्घाटन पर पूछे गए सवालों के जवाब में भारत के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा है कि हमने भारत के सड़क के उद्घाटन से संबंधित नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी 9 मई 2020 की प्रेस विज्ञप्ति को देखा है।

उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जिले में हाल ही में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 8 मई को सड़क के उद्घाटन पर मीडिया के सवालों पर आधिकारिक प्रवक्ता की प्रतिक्रिया 09 मई, 2020, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 8 मई को सड़क के उद्घाटन पर पूछे गए सवालों के जवाब में, आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा: हमने भारत के सड़क के उद्घाटन से संबंधित नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी 9 मई 2020 की प्रेस विज्ञप्ति को देखा है।

यह भी पढें   भारत को जानो परीक्षा में 400 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जिले में हाल ही में उद्घाटन किया गया सड़क खंड पूरी तरह से भारत के क्षेत्र में स्थित है। यह सड़क कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीर्थयात्रियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पहले से मौजूद मार्ग का अनुसरण करती है। वर्तमान परियोजना के तहत, एक ही सड़क को तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों की सुविधा के लिए अनुकूल बनाया गया है। भारत और नेपाल ने सभी सीमा मामलों से निपटने के लिए संयन्त्र स्थापित किये हुए है। भारत कूटनीतिक संवाद और नेपाल के साथ हमारे घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों की भावना के माध्यम से  सीमा मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों पक्ष विदेश सचिव स्तर की वार्ताओं को निर्धारित करने की प्रक्रिया में हैं, जो दोनों समाजों और सरकारों द्वारा COVID 19 आपातकाल की चुनौती से सफलतापूर्वक निपटने के बाद दोनों पक्षों के बीच तिथियों को अंतिम रूप दिए दीजाएंगी।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ पर आज सर्वदलीय बैठक, राहत और पुनर्वास पर होगी चर्चा

इस भिडियो को देखिये

भारत में मानसरोवर यात्रा हुई आसान

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com