Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु में तीन और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नेपाल में कोरोना मरीज की संख्या 276 हुई

 

कपिलवस्तु के तीन और लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, नेपाल में कोरोना संक्रमणों की संख्या 276 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार, भैरहवा के स्वास्थ्य प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण में उनमें  कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

आज बर्दिया, परसा, सिरहा, सरलाही और चितवन के छह निवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

मंत्रालय के अनुसार, बरदिया के नारखु -11 की 28 वर्षीय महिला, सिरहा के सखुवा -19 का 30 वर्षीय व्यक्ति, परसा के बीरगंज का 28 वर्षीय युवक और सरलाही के रामनगर -4 की एक 29 वर्षीय युवती और चितवन की 25-वर्षीय महिला है ।
मंत्रालय ने कहा कि इन सभी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। मंत्रालय के अनुसार, अब तक 36 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *