Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में कोरोना का हाल, चीन से भी अधिक हुई संख्या

 

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 85940 हो गई है, जो चीन से भी अब अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 103 लोगों की मौतें हुई हैं और कुल 3970 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 85940 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 2752 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 85940 केसों में 53035 एक्टिव केस हैं, वहीं 30153 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1068 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com