क्वारेन्टाइन निवासी युवा की मृत्यु के पीछे सरकार की कमजोरीः कांग्रेस
काठमांडू, १८ मई । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि बाँके स्थित क्वारेन्टाइन में निवासी २५ वर्षीय युवक की मृत्यु के पीछे सरकार की कमजोर भी है । कांग्रेस प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि युवक की मृत्यु होने के बाद सरकार के ऊपर गम्भीर सवाल उठ रहा है ।
सरकार को लक्षित कर ७ सूत्रीय प्रश्न सार्वजनिक करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि बार–बार बमिट, स्वास–प्रश्वास में समस्या, बुखार जैसे समस्याओं के बारे में जानकारी होते हुए भी युवा को समय में ही अस्पताल क्यों नहीं ले गया ? कांग्रेस को मानना है कि स्वास्थ्य में विविध समस्या आते ही तत्काल एम्बुलेन्स की व्यवस्था कर उनको अस्पताल ले जाना चाहिए था ।
कांग्रेस ने युवा की मृत्यु प्रकरण को लेकर कोराना संक्रमण, उपचार संबंधी व्यवस्था, उपचार में संलग्न चिकित्सकों की मनोविज्ञान और उसमें सरकारी भूमिका के ऊपर प्रश्न किया है ।

