झापा में ९ औंर सुनसरी में २ नयां कोरोना संक्रमित
काठमांडू, १९ मई । प्रदेश नं. १ स्थित झापा और सुनसरी जिलों ११ नयां कोरोना संक्रमित व्यक्ति पहचान में आ गए हैं । मंगलबार कोशी अंचल अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेण्डेन्ट डा. संगीत मिश्रा ने कहा है कि झापा जिला में ९ और सुनसरी जिला में २ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है ।
अस्पताल ने कहा है कि विराटनगर स्थित प्रयोगशाला में ही की गई पीसीआर परीक्षण के दौरान उन लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है । झापा के संक्रमित केचनकवल गांवपालिका के निवासी हैं । केचनकवल निवासी १ व्यक्ति में सोमबार कोरोना पुष्टी हुई थी, जहां संक्रमित युवा रह रहे थे, उसी गांव में मंगलबार ३३ लोगों में परीक्षण किया गया था, ३३ लोगों में परीक्षण करते वक्त ९ व्यक्ति में कोरोना पाया गया है ।
इसीतरह इधर सुनसरी स्थित विपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान धरान में किया गया परीक्षण के दौरान दो व्यक्ति में कोरोना पाया गया है । दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति सशस्त्र पुलिस में कार्यरत कर्मचारी हैं । नयां संक्रमितों के साथ झापा में कूल संक्रमितों की संख्या १२ और सनुसरी में ३ पहुँच गई है ।

