Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किम जोंग उन एक बार फिर से चर्चा में, प्योंगयांग के मेन स्क्वेयर से किम के पिता और दादा केे पोर्ट्रेट हटे

 

 

नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन फिर से चर्चा में आ गए हैं, इस बार वो खुद के लिए नहीं, बल्कि अपने पिता और दादा की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के मेन स्क्वेयर में किम के पिता और दादा के बड़े-बड़े पोर्ट्रेट लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों के पोर्ट्रेट को वहां से हटा दिया गया है।

कोरिया में ऐसा तभी किया जाता है जब वहां पर किसी और की फोटो लगाई जानी हो, उससे पहले यहां से पोर्ट्रेट नहीं उतारे जाते हैं। अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर तीसरी फोटो किसकी लगने वाली है। आखिरी बार ऐसा तब किया गया था जब किम के पिता किम जोंग-इल की मौत हो गई थी।

यह भी पढें   त्रिपुरेश्वर बस आगजनी: मृत चालक की पहचान हुई, कई फर्जी दस्तावेज़ इस्तेमाल करने की आशंका

सिओल के एनके न्यूज के मुताबिक, जहां से पोर्ट्रेट हटाए गए हैं वहां रेनोवेशन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल एक्सप्रेस.यूके की ओर से बताया गया है कि रेनोवेशन के लिए पोर्ट्रेट को हटाकर अलग नहीं रखा जाता है, रेनोवेशन करके उसे तुरंत लगा दिया जाता है। इससे पहले यहां पर पोर्ट्रेट को हटाने का काम तब किया गया था जब किम के पिता जोंग-इल का पोर्ट्रेट लगाया जाना था। हो सकता है कि किम के परिवार में किसी की मौत हुई हो उसका पोर्ट्रेट यहां लगाया जाना हो, उसकी तैयारी की जा रही हो। मरने वालों में कोई भी हो सकता है

यह भी पढें   भारत में नेपाल के नए राजदूत के लिए निश्चलनाथ पाण्डे की सिफारिश, जानिए उनका परिचय

बनाई जा रही तीसरे पोर्ट्रेट के लिए जगह

कैली का कहना है कि स्क्वेयर बहुत बड़ा है और वहां किसी तरह से रेनोवेशन की कोई जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने स्क्वेयर देखा है वो उसे बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि जगह बनाए जाने के पीछे एक यही कारण हो सकता है कि वहां तीसरा पोर्ट्रेट लगाया जाना है। यह स्क्वेयर 2012 से रेनोवेट नहीं किया गया है। न्यूज एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों के मुताबिक, मेन ऑब्जर्वेशन डेक भी हटा दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com