Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में फसे १९८ भारतीय नागरिक हो गए बोर्डर क्रस

 

वीरगंज, २० मई । कारोना वायरस नियन्त्रण और रोकथाम के लिए सरकार द्वारा घोषित लकडाउन के कारण वीरगंज में फसे १९८ भारतीय नागरिक बोर्डर क्रस हो गए हैं । नेपाल और भारत के सुरक्षा अधिकारियों के बीच विचार–विमर्श होने के बाद उन लोगों को मंगलबार भारती पक्ष को हस्तान्तरण किया गया । १९८ लोगों में से कुछ लोग वीरगंज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस में निर्मित क्वारेन्टाइन में और कुछ लोग वीरगंज स्थित अपनेजन के घर रह रहे थे ।
वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के दूत नितेश कुमार की सक्रियता में उन लोगों को भारत प्रवेश करवाया गया है । पर्सा पुलिस ने कहा है कि वीरगंज स्थित एकीकृत भन्सार जाँच चौकी आइसीपी नाका में ले जाकर उन लोगों को भारतीय अधिकारियों की जिम्मा लगा दी गई है । पर्सा पुलिस के पुलिस उपरीक्षक दीपेन्द्र कुँवर के अनुसार उन लोगों को लेने के लिए वहां ७ यात्रुबाहक बस आया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com