कपिलवस्तु में १२ और रुपन्देही में १ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी
काठमांडू, २० मई । कपिलवस्तु और रुपन्देही में १३ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । भैरहवा स्थित प्रदेश जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला में सम्पन्न पीसीआर परीक्षण में उन लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है । प्राप्त सूचना अनुसार कपिलवस्तु निवासी १२ और रुपन्देही निवासी १ नयां व्यक्ति में कोरोना पुष्टी हुई है ।
लेकिन संघीय सरकार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने इस बात को औपचारिक रुप में पुष्टी नहीं की है । लेकिन कपिलवस्तु प्रमुख जिला अधिकारी गणेश नेपाली ने इस बात को पुष्टी किया है । प्रदेश जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला स्रोत से प्राप्त सूचना अनुसार संक्रमित सभी नागरिक भारत से नेपाल प्रवेश करनेवालों में से हैं । वे लोग क्वारेन्टाइन में रह रहे थे ।
प्राप्त सूचना अनुसार कपिलवस्तु के १२ संक्रमितों में ६ पुरुष और ६ महिला हैं । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कूल संक्रमितों की संख्या ४२० पहुँच गई है ।

