Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में पीटीआई की सदस्य शाहीन रजा की कोरोना वायरस के कारण मौत

 

 

Pakistan woman lawmaker Shaheen Raza succumbs to coronavirus ...

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं है, यहां कोरोना वायरस के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) की सदस्य शाहीन रजा की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई।

वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से विधानसभा सदस्य थी। दो दिन पहले ही शाहीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कोविड-19 से पाकिस्तान में किसी चुने हुए प्रतिनिधि की मौत का यह पहला मामला है।
पाकिस्तान मीडिया में आईं रिपोर्टों के अनुसार, विधानसभा सदस्य ने हाल ही में एक अस्पताल का दौरा किया था। माना जा रहा है कि वहीं शाहीन रजा किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आईं। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी कोरोना जांच की गई और वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं।
प्रधानमंत्री इमरान खान और पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने शाहीन की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उनका मृत शरीर आज शाम तक गुजरांवाला में उन्हें कोरोना वायरस मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत दफन किया गया।

यह भी पढें   मृत्यु अटल सत्य है, इसलिए जीवन को अच्छे कर्मों से अमर बनाइए : बिमल सर्राफ

गौरतलब है कि, इससे पहले पंजाब विधानसभा के ही डिप्टी स्पीकर भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, उन्होंने एहतियातन खुद को क्वारंटीन कर लिया था। वहीं, देश में कई नेताओं ने खुद को कोरोना से बचाने के लिए क्वारंटीन का सहारा लिया है।

बता दें कि, पाकिस्तान में कोरोना वायरस से अब तक 45,898 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस खतरनाक वायरस से पड़ोसी मुल्क में 985 लोगों की मौत हुई है। हाल ही में, सरकार ने लॉकडाउन में पूरी तरह रियायत दे दी है।

यह भी पढें   नेपाल से तीन महीने में 2 अरब 20 करोड़ रुपये से अधिक के जूस का निर्यात

रमजान का पवित्र महीना खत्म होने को है और ईद को देखते हुए बाजार फिर से खुल चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। हालांकि, इससे पहले तक कुछ प्रांतों ने अपने स्तर पर लॉकडाउन लागू किया हुआ था।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com