Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय क्वारेन्टाइन में रहे ८५८ नेपाली को स्वदेश लाया गया

 

कैलाली, २१ मई । कैलाली जिला स्थित सीमा क्षेत्र भारतीय भूमि में निर्मित क्वारेन्टाइन में रहे ८५८ नेपाली नागरिकों को स्वदेश वापस किया गया है । जिला प्रशासन कार्यालय कैलाली की समन्वय में उन लोगों को नेपाल लाया गया है । जिला पुलिस कार्यालय कैलाली ने कहा है कि भारतीय पक्ष की अनुमती से उन लोगों को बुधबार रात में नेपाल लाया गया है ।
कैलाली के पुलिस नायव उपरीक्षक दक्षकुमार बस्नेत ने कहा है कि नेपाल लाए गए कूल व्यक्तियों में से ३४७ को धनगढी स्थिति नवदुर्गा मावि में निर्मित क्वारेन्टाइन में रखा गया है । बांकी ५११ को बुधबार रात में ही संबंधित जिला में भेज दिया गया है । कहा गया है कि बुधबार रात नेपाल विभिन्न २५ जिला के स्थायी निवासी नेपाल प्रवेश किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *