Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रध्यापक एसडी मुनी को सांसद् गगन थापा ने दिया ऐसा जबाव

 

काठमांडू, २१ मई । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के नेता तथा सांसद् गगन थापा ने भारतीय प्राध्यापक तथा नेपाल मामिला विज्ञ सुकदेव (एसडी) मुनी को सीमा विवाद संबंधी प्रसंग में एक कड़ा जबाव दिया है । एसडी मुनी को कोट करते हुए बिहीबार एक ट्वीट मार्फत पूर्व मन्त्री भी रहे सांसद् थापा ने कहा है कि लिम्पियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी नेपाल भूमि है, इस दावी के लिए नेपाल को किसी का भी साहरा लेना जरुरी नहीं है और इस मामले में नेपाली कांग्रेस सरकार के साथ है ।
भारतीय मीडिया में एक अन्तवार्ता के दौरान प्राध्यापक मुनी ने नेपाल कप्ी निर्णय क्षमता के ऊपर प्रश्न किया था, उसी प्रश्न के जबावस्वरुप सांसद् थापा ने अपने ट्वीट में कहा है– ‘लिम्पियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी नेपाल भूमि के अन्तर्गत पड़ता है, इसमें आप को स्पष्ट होना जरुरी है । इस विषय में हम लोग सशक्त रुपमें सरकार के साथ हैं ।’
इसीतरह कोरोना वायरस संबंधी प्रसंग में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की ओर से की गई टिप्पणी में सांसद् थापा ने कहा है कि इस मामले में प्रधानमन्त्री ओली ने गल्ती की है, प्रधानमन्त्री ओली को इसतरह का टिप्पणी नहीं करना चाहिए था । उन्होंने आगे कहा है– ‘चाइनिज और इण्डियन भाइरस संबंधी प्रधानमन्त्री का टिप्पणी अवैज्ञानिक है । इसको मैं अस्वीकार करता हूं । लेकिन नेपाली भूमि संबंधी सवाल में हम लोग सरकार के साथ हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *