Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोनौली सीमा से 1069 भारतीय नागरिक नेपाल से भारत वापस लौटे

 

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के अलावा भारत के अन्य प्रदेशों के नागरिकों को सोनौली सीमा के रास्ते प्रवेश करने को लेकर जारी गतिरोध समाप्त हो गया। शासन से अनुमति मिलने के बाद नेपाल से सोनौली सीमा पर पहुंचे 1069 लोगों को देर शाम भारत में प्रवेश मिल गया। सीमा पर तैनात भारतीय अधिकारियों ने मंगलवार को इन नागरिकों को यह कहते हुए भारत में लेने से इन्कार कर दिया था कि उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश के नागरिकों को ही लेने का निर्देश मिला है। इन नागरिकों में पं. बंगाल, झारखंड व बिहार के नागरिक शमिल हैं।

यह भी पढें   प्रदेश संरचना समाप्त करने के लिए राप्रपा सरकार को समर्थन करेगाः शाही

पहले अधिकारियों ने रोक दिया था

इन सभी नागरिकों का आव्रजन कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन कराकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। विदेश मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक 26 से 29 मई तक नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को भारत लाना है। इसके तहत सोनौली सीमा के रास्ते सिर्फ उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। मंगलवार की रात जब उत्तर प्रदेश के अलावा बंगाल, झारखंड व बिहार के नागरिक भी भारत में प्रवेश करने लगे तो सीमा पर तैनात अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। शासन के हस्तक्षेप से बाद बुधवार की शाम सभी को प्रवेश की अनुमति मिली। इसके बाद प. बंगाल, झारखंड, बिहार व उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर व महराजगंज के 1069 लोग अपने वतन पहुंचे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed