Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमाण्डू मे तिब्बती युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास ।

 

काठमाडु, फागुन २ – एक तिब्बती युवक ने राजधानी के बौद्धस्थित बौद्ध स्तुपा मे आत्मदाह का प्रयास किया है । आत्मदाह के लिये सवेरे पौने ९ बजे जैसे ही आग लगी की पुलिस पहुँच कर उस तिब्बती युवक को उद्दार करके शिक्षण अस्पताल मे भर्ती कराया ।

बौद्ध प्रहरी के अनुसार उनकी अवस्था सामान्य है । २२/२३ वर्ष के उस युवक का परिचयअभी नही पता चला है। प्रहरी प्रवक्ता केशव अधिकारी के अनुसार बौद्ध स्थित एक क्याफे के नजदिक पेट्रोल छिट कर आग लगायी गयी थी ।

यह भी पढें   महासभा में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री की टीम में १० से ११ सदस्य होंगे

तिब्बती नागरिक का घना बस्ती बौद्धक्षेत्र मे पहले से ही सुरक्षा की कडी व्यबस्था है । स्वतन्त्र तिब्बत का माग को लेकर इस क्षेत्र मे कई बार प्रदर्शन हो चुका है ।

प्रत्यक्षदर्शी केअनुसार क्याफे मे जल्दवाजी मे आकर पेट्रोल छिटकरआग लगा चुका था ।  शरीर मे आग लगते ही युवक ने चीनविरोधी नारा लगाते हुये बाहर की ओर भागा था । स्थानीय और पुलिस मिलकर पानी छिटकर आग को कम किया था लेकिन तबतक शरीर मे आग पकड चुका था ।

यह भी पढें   जलवायु अन्याय का शिकार नेपाल: धुआं किसी और का, सांसें हमारी ! : कृतिका यादव

नेपाल मे चीनविरोधी आन्दोलन करने का छुट नही है । काठमाडू मे रह रहे तिब्बती नागरिक के विषय मे चीन ने उच्चस्तर मे वार्ता किया था ।

पिछलेसाल पहली वार जब चिनियाँ प्रधानमन्त्री वेन जियाबाओ का नेपाल भ्रमण तय हुआ था तो तिब्बती शरणार्थीयों ने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दिया था उसके वाद ऊनकी यात्रा रुक गयी थी । वाद मे गुपचुप रुप मे वेन पाँच घण्टा के लिये ही लागि काठमाडू भ्रमण करके वापस चले गये थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com