Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

द्वंद्व के कारक राष्ट्रपति

rambaran yadav_hindi magazine
 

राजनीतिक सहमति नहीं होने और अब तक चुनाव का वातावरण नहीं बनने के लिए राष्ट्रपति भी उतने ही जिम्मेवार हैं। सरकार द्वारा भेजे गए चुनाव संबंधी अध्यादेश को अब rambaran yadav_hindi magazineतक अपने पास ही दबाकर रखने और चुनाव के बजाए कांग्रेस को सत्ता में पहुंचाने का उनका उद्देश्य भी अब आम जनता की समझ में आने लगा है। चुनाव का अध्यादेश स्वीकृत करने के बजाए वर्तमान सरकार को कामचलाऊ बताना, सहमतीय सरकार के लिए बार-बार आहृवान किए जाने के बाद भी दलों पर कोई असर नहीं होना, जनता के समक्ष बयान देना कि वो चुपचाप बैठने वाले नहीं है, कोई ठोस कदम उठाएंगे और शीतल निवास आते ही खामोशी से बैठ जाना। इससे लगता है कि राष्ट्रपति को अपने संवैधानिक दायरे के बारे में अच्छी तरह से मालूम है। लेकिन अपने बडबोलेपन के कारण अपनी फजीहत खुद ही करवा रहे हैं। इस समय राष्ट्रपति का एक ही मकसद चुनाव का होना चाहिए और जल्द से जल्द चुनाव के लिए सरकार को सहयोग करना चाहिए। लेकिन राष्ट्रपति होने के बावजूद कांग्रेसपन के शिकार से ग्रसित डा. रामवरण यादव के लिए वर्तमान सरकार के मातहत चुनाव कराना उनके भविष्य के लिए खतरा हो सकता है और यदि माओवादी की सरकार को छेडÞते हैं तो उनकी कर्ुर्सर्ीीी खतरे में पडÞ सकती है और साथ ही माओवादी के निशाने पर वो आ जाएंगे। इसलिए राष्ट्रपति चुनाव के अध्यादेश को स्वीकृत करें और कांग्रेस-एमाले को चुनाव में जाने की नसीहत दें, यही उनके लिए अच्छा हो सकता है। राष्ट्रपति के नाम पर कानूनी सल्लाह सुझाव लेने के लिए भी कांग्रेस निकट के कानूनविदों और अधिवक्ताओं को शीतल निवास में जमघट कराकर खुद ही भ्रमित होने के बजाए निष्पक्ष तरीके से आगे बढÞना चाहिए और राजनीतिक संकट को उबारने के लिए सरकार का साथ देना चाहिए।

यह भी पढें   बालेन नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें-राम भद्राचार्य

द्वन्द्व की आग में तपता देश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed