संघीयता खारेजी का मांग करते हुए संविधान संशोधन प्रस्ताव पंजीकरण की तैयारी
काठमांडू, २ मई । राष्ट्रीय जनमोर्चा ने संघीयता खारेजी मांग करते हुए संविधान संशोधन विधेयक संसद् सचिवालय में पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरु की है । पार्टी उपाध्यक्ष दुर्गा पौडेल का कहना है कि संघीयता संबंधी सम्पूर्ण प्रावधान खारेजी के लिए आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में पार्टी ने मंगलबार संसद् सचिवालय से जानकारी ली है, कल बुधबार संघीयता खारेजी के लिए संविधान संशोधन विधेयक पंजीकरण की जाएगी ।
उपाध्यक्ष पौडेल ने कहा– ‘नेपाल का संविधान २०७२ में उल्लेखि संविधान संशोधन संबंधी सम्पूर्ण प्रावधान हटाने के लिए संशोधन प्रस्ताव पंजीकरण करना चाहते हैं । हम लोग कल यह प्रस्ताव पंजीकरण करेंगे ।’ इसके लिए आज मंगलबार पार्टी अध्यक्ष चित्रबहादुर केसी, उपाध्यक्ष पौडेल और अखिल नेपाल कानून व्यवसायी संघ के महासचिव अधिवक्ता लक्ष्मणदेव पाण्डे आदि लोग संसद् सविचालय पहुँचे थे ।

