जोगबनी सीमा होकर नेपाल भारत के नागरिक का आदान प्रदान जारी

माला मिश्रा बिराटनगर । भारत नेपाल के इस अन्तर्राष्ट्रीय नाका होकर पिछले बुधबार से शुरू हुए दोनों ओर का नागरिको का आदान प्रदान जारी है । प्राप्त जानकारी अनुसार अबतक इस सीमा होकर 1108 नेपाली नागरिक नेपाल प्रवेश किए है वही नेपाल से 1127 भारतीय नागरिक बिहार आए है । इसके अलावा 1 नंबर प्रदेश के काकरभट्टा, पशुपतिनागर , भंटाबारी से भी दोनों ओर के नागरिक का आदान प्रदान जारी है । भारत व नेपाल प्रशासन के समन्वय से दोनों ओर के नागरिक का आदान प्रदान का काम चल रहा है ।नेपाली नागरिको को जोगबनी रानी मुख्य नाका होकर भेजा जा रहा है वही भारतीय नागरिक को आईसीपी होकर भेजा जा रहा है ।

