Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गगन थापा ने कांग्रेस नेतृत्व पर आत्मसमर्पणबाद का आरोप लगाया ।

 

६ फागुन काठमाडू । एक ओर जहाँ सरकार गठन सहित के विषयों पर प्याकेज मे सहमति करने के लिये गठित कार्यदल का समय कल्ह सवेरे १० बजे तक के लिये थप दिया गया है । वहीं नेपाली कांग्रेस के युवा नेता गगन थापा ने  प्रधानन्यायाधीश के नेतृत्व मे सरकार गठन के लिये हुइ सहमति को लेकर पार्टी  के उपर अपना मूल्यमान्यता को तिलान्जली देने का आरोप लगाया है । उन्होने नेतृत्व पर पार्टी केन्द्रीय कार्य समिति के बैठक के निर्णय के विपरीत सहमति करके झूठा और जालसाजी काम करने का आरोप लगाया है । थापा ने विवाद समाधान के लिये महासमिति का बैठक बोलाउने का भी माग किया है । थापा ने आज शनिबार प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि ‘काँग्रेस समेत के सहमति मे प्रधानन्यायाधीश को कार्यकारी अधिकार सहित कार्यपालिका के प्रमुख बनाने के विषय मे राजनीतिक दलों के बीच हुई सहमति से एक लोकतन्त्रवादी नागरिक और नेपाली काँग्रेस के जिम्मेवार सदस्य के रुप मे मै आश्चर्यचकित हो गया हुँ । उन्होने कहा है कि नेपाली काँग्रेस व्दारा अपने मूल्य मान्यता को इस तरह तिलांजली देना अत्यन्त दु:खद बात है ।’
केन्द्रीय समिति ने किसी भी शर्त पर केर्यरत प्रधानन्यायधीश को कार्यकारी अधिकार देने की बात स्विकार्य नही होने का निर्णय किया था थापा ने कहा ।

यह भी पढें   नेपाल की राजनीति में ‘परशुराम से राम’ का संक्रमण: एक नए युग का संकेत : अजयकुमार झा

‘प्रधानन्यायाधीश चुनाव नही करा सकते हैं’ : मोहन वैद्य

काठमाडू, ६ फागुन । नेकपा–माओवादी के अध्यक्ष मोहन वैद्य ने कहा है कि प्रधानन्यायाधीश खिलराज रेग्मी के नेतृत्व मे बनने वाली चुनावी सरकार जेठ महिना भितर निर्वाचन नही करा सकती है ।
सुनसरी के धरान मे आज आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम मे उन्होने दलों के नेतृत्व मे ही सहमतीय सरकार बनाने पर जोड दिया ।

इससे पहले कल्ह राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष सूर्यबहादुर थापा ने नेपाली काँग्रेस के सभापति से मिलकर दलों के बीच से ही प्रधानमन्त्री बनाने की बात कही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *