Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदीप गिरी,प्रदीप ज्ञवाली,सुजाता कोइराला ने भी पार्टी निर्णय का विरोध किया ।

 

७ फागुन, काठमाडू। नेकपा एमाले के पोलिटब्यूरो सदस्य प्रदीप ज्ञवाली ने कहा है कि प्रधानन्यायाधीश खिलराज रेग्मी को अगर चुनावी सरकार का नेतृत्व देने का निर्णय पर नेतागण शीतलनिवास मे हस्ताक्षर करतें हैं तो वह हस्ताक्षर ही ऊनलोगों के जीवन का अन्तिम हस्ताक्षर हो सकता है ।

‘नेतागण अगर इसतरह का निर्णय पर हस्ताक्षर करते हैं तो यह राष्ट्र के लिये  दुर्भाग्य हो सकता है। वे लोग  आज तो हस्ताक्षर करेगें, लेकिन भविश्य मे कोइ भी निर्णय मे इसतरह  हस्ताक्षर कर पायेगें या नही यह नही कहा जा सकता है । सोमबार राजधानी मे ‘राष्ट्रीय क्रान्तिकारी बुद्धिजीवी संगठन’व्दारा आयोजित कार्यक्रम मे  नेता ज्ञवाली बोल रहे थे ।

नेता ज्ञवाली ने लिबिया जैसे देश मे  विदेशी हस्तक्षेप के बाद जैसे परिषद् गठन किया जया था वैसे ही शब्द कर्जा लेकर नेपाल मे प्रधानमन्त्री के बदले परिषद् बनाकर विदेशी हस्तक्षेप आमनत्रण करने का आरोप लगाया।

यह भी पढें   जनकपुरधाम को साफ, सुरक्षित और पर्यटक मैत्री बनाने के लिए सुधार का किया मांग

राजतन्त्र से नेतातन्त्र के साथ लड्ना मुशकिल हो रहा है- प्रदीप गिरी

नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य प्रदीप गिरी ने राजतन्त्र से भी नेतातन्त्र से लड्ना कठीन होने की बात बतायी है । ‘प्रधानन्यायाधीश का नेतृत्व: मुक्ति वा संकट’ विषय मे आयोजित उसी कायृक्रम मे बोलते हुये नेता गिरी ने कहा कि- ‘नेपाल मे राजतन्त्र को खत्म करके दलतन्त्र और दलतन्त्र भी जाकर अब नेतातन्त्र आ गया है यह एक विदेशी ने लिखा है ।’

नेपाली कांग्रेस मे नेतातन्त्र के खिलाफ संघर्ष करने की बात गिरी ने कहा । ‘कांग्रेस के अन्दर एकबार सभापति मे जितने के बाद जो भी कर सकते हैं ऐसी मान्यता है। कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यसमिति मे हमलोग ८० प्रतिशत सदस्य प्रधानन्ययाधीश को सरकार प्रमुख नही बनाने के पक्ष मे हैं ।’ गिरी ने कहा ‘एमाले मे भी प्रचण्ड बहुमत प्रधानन्ययाधीश को नही बनाने के पक्ष मे है , तब भी नेताओं ने बनाने का निर्णय किया है । नेतातन्त्र मे ऐसा ही होता है।’

यह भी पढें   विनोद चौधरी ने नेपाली कांग्रेस के उपसभापति पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की

प्रधान न्यायाधीश को प्रधानमन्त्री बनाने से दल असफल : नेत्री कोइराला

नेपाली काँग्रेस केन्द्रीय सदस्य सुजाता कोइराला ने प्रधान न्यायाधीश को प्रधानमन्त्री बनाने का मतलव सभीदल असफल होना है  बतायी है । उन्होने कहा कि इससे रष्ट्र मे राजनीतिक अस्थिरता बढेगी और प्रजातन्त्र समाप्त हो जायेगी ।

विराटनगर विमानस्थल मे आज सञ्चारकर्मीयों से भेट मे नेपाली काँग्रेस नेत्री कोइराला ने कहा कि नब्बे प्रतिशत केन्द्रीय सदस्य की असहमति होने के बाबजुद पार्टी के कुछ शीर्ष नेता ने प्रधान न्यायाधीश को प्रधानमन्त्री बनाने के लिये हग्रसर होना हमलोगो को किसी भी हालत मे मान्य नही होगा ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

भूटान का नक्कल करना यहाँ नही मिलेगा- पोखरेल

अनामनगरस्थित संवाद डवली मे आयोजित कार्यक्रम मे नेपाल बार एशोसियसन के महासचिव सुनिल पोखरेल ने राज्य के लिये सार्वभौमसत्ता जरुरी परने की बात कहकर सार्वभौमसत्ता ही नही रहे  भूटान का नक्कल नेपाल मे नही चलने की बात कही ।

प्रधानमन्त्री दिखाकर चुनाव ही नही करने की चाल-गुरुङ

कार्यक्रममा बोलते हुये नेकपा माओवादी के सचिव देव गुरुङ ने बाबुराम व्दारा सत्ता लम्बा करने के लिये और प्रधानमन्त्री के उमेद्वार की ओर ध्यान आकर्षित करके चुनाव ही नही कराने के लिये प्रचण्ड ने रेग्मी का प्रस्ताव करने का  दाबी किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com