Thu. Nov 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स दस जून से चीनी वस्तुओं का वहिष्कार अभियान शुरु कर रहा है

 

 

भारत के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation of All India Traders यानी CAIT) 10 जून से देशभर में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर राष्ट्रीय अभियान ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से दिसंबर 2021 तक चीनी वस्तुओं के आयात में एक लाख करोड़ रुपये की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है। उसने चीन से आयात होने वाले ऐसे तीन हजार उत्पादों की सूची बनाई है जिनका आयात नहीं किए जाने से देश को दिक्कत नहीं होगी क्योंकि ये पहले से यहां बन रहे हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज भारत दौरे पर रवाना होंगे, आर्थिक सहयोग और हवाई मार्ग विस्तार पर रहेगा जोर

कैट ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से व्यापारियों से चीनी वस्तुएं नहीं बेचने और नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को इस्तेमाल में लाने का आग्रह किया जाएगा। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया व राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि चीन हमेशा से महत्वपूर्ण मामलों में भारत का विरोधी रहा है और देश के खिलाफ पाकिस्तान की कुटिल चालों और आतंकवाद को बढ़ावा देने में साथ देता रहा है। इसे देखते हुए कैट चार वर्ष से चीनी उत्पादों के खिलाफ समय-समय पर आंदोलन चलाता रहा है। वर्ष 2018 से अब तक चीन से आयात में छह अरब डॉलर की कमी आई है।

यह भी पढें   कांग्रेस सभापति गगन थापा आज भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने अनुभव किया है कि ग्राहकों में चीनी वस्तुओं को लेकर आक्रोश है और वे चीन के स्थान पर स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने के लिए ज्यादा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 में भारत में चीनी वस्तुओं का आयात केवल 2 अरब डॉलर था, जो वर्ष 2019 में 70 अरब डॉलर हो गया है। 20 वर्ष में ही आयात लगभग 35 गुना बढ़ गया। मतलब चीन से आयातित होने वाली वस्तुओं में 3500 फीसद की वृद्धि हुई।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच हुई क्रिकेट की चर्चा

खंडेलवाल ने बताया कि कोरोना व लॉकडाउन के कारण कैट ने 25 मार्च से लेकर अब तक रोजाना 75 वीडियो कान्फ्रेंस की, जिसमें देश के सभी राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेताओं ने भाग लिया और गंभीरता से चीन के भारत के खुदरा बाजार पर कब्जा जमाने की कोशिशों का विश्लेषण भी किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com