रुपन्देही में हुए सामूहिक हत्या का आरोपित सुर्खेत का ३१ वर्षीय झसेन्द्र सिंजाली
२८ जेठ, बुटवल ।
रुपन्देही में हुए सामूहिक हत्या का आरोपित सुर्खेत के ३१ वर्षीय झसेन्द्र सिंजाली को एक महिना पहले तिलोत्तमा के दूसरे पशु फार्म की नौकरी से निकाला गया था ।
सिंजाली और उनकी श्रीमती दोनों तिलोत्तमा–११, शिवपुरस्थित रामु साहनी के तारा पशु तथा कृषि फार्म में दो महिना तक काम किया था । स्थानीय के अनुसार झसेन्द्र की श्रीमती मदिरा सेवन किया करती थी ।
इस कारण श्रीमान–श्रीमती के बीच रोज ही झगडा हुआ करता था । इसी कारण उन्हें काम से निकाल दिया गया था । झसेन्द्र की पत्नी पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थी । मदिरा सेवन की लत के कारण दोनों पति पत्नी में अक्सर लडँई होती थी । झसेन्द्र कम बोला करता था । साहनी के फार्म से हटाए जाने के बाद झसेन्द्र वैशाख १६ गते काम खोजते हुए तिलोत्तमा–१० कान्छी बजार मैनहियास्थित गंगादेवी पशु फार्म में आया था । जहाँ उसे नौकरी मिल गई ।फार्म संचालक के अनुसार झसेन्द्र अपने काम पर बहुत ध्यान दिया करता था । कोई समस्या नही नजर आती थी । शाम में मदिरा सेवन की उसकी भी आदत थी ।
स्थानीय राजदीप कर्माचार्य के अनुसार झसेन्द्र ने सनक और मदिरा के सेवन के कारण इस घटना को अंजाम दिया है ।
हत्या हुए पाँच में ४१ वर्षीय माधव मुसहर और ३७ वर्षीय जानकी मुसहर श्रीमान् श्रीमती हैं ।
१४ वर्षीय पोषराज मुसहर को छोटी उमर से ही भैंसी फार्म के सञ्चालक रामबहादुर पुन ने पाला था ।
१७ वर्षीय करण चौधरी और १७ वर्षीय आशिष चौधरी पोषराज के साथी थे। ये दोनों फर्म में काम नहीं किया करते थे । ये सभी एक ही साथ सोए हुए पाए गए हैं । पहली नजर में इन सबकी हत्या सोए हुए अवस्था में ही होने की सम्भावना नजर आती है ।
हत्या का आरोपी सिंजाली को भुसे के गोदाम से हिरासत में ले लिया गया है । शुरु में अचेत अवस्था जैसी थी पर अब बोलने लगा है । घटना में अपनी संलग्नता उसने स्वीकार कर ली है ।


