Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बन्दकर्ता व्दारा मास्क लगाकर तोडफोड,बन्द से देशभर जनजीवन प्रभावित ।

 

८ फागुन, काठमाण्डू । प्रधानन्यायाधीश को प्रधानमन्त्री बनाने का प्रमुख दलों के निर्णय के विरोध तथा दैलेख के पत्रकार डेकेन्द्रराज थापा की हत्या के मामले मे गिरफ्तार किये गये अपना कार्यकर्ता  के रिहाई मागते हुये नेकपा-माओवादी (वैद्य ) व्दारा किये गये देशव्यापि बन्द के कारण आज देशभर का जनजीवन प्रभावित हुआ । नेकपा-माओवादी के कार्यकर्ताओं ने सडक के चोक चोक जमा होकर प्रर्दशन किया तथा सवारी साधन, दुकान तथा विद्यालय का पठन पठन ठप्प कर दिया ।
बन्दकर्ताओं ने एम्बुलेन्स, पर्यटक, प्रेस, तरकारी भ्यान को चलाने की जानकारी दी थी लेकिन इसके वाबजुद काठमाडू के नयाँवानेश्वर चोक मे बन्दकर्ताओं ने कान्तिपुर टेलिभिजन की एक गाडी मे तोडफोड किया । सगरमाथा टेलिभिजन की गाडी को भी तोडफोड किया है ।
बन्द के कारण अरनिको राजमार्ग से रामेछाप, दोलखा, सिन्धुपाल्चोक, काभ्रे और बीपी राजमार्ग होकर सिन्धुली-बर्दिबास होते हुये तराई के कई जिल्ला की ओर जानेवाले और राजधानी आनेवाले कोई भी सवारी साधन नही चलने की जानकारी जगाती प्रहरी चेक पोष्ट भक्तपुर ने दी है ।

यह भी पढें   अध्यादेश से खाली हुए 1,594 पदों में अब तक सिर्फ 198 पर नियुक्ति, कई संस्थानों का काम प्रभावित

पोखरा मे पर्यटक गाडी तोडफोड और चालक की पिटाई  बन्दकर्ता मास्क लगाएहुये थे ।

नेकपा-माओवादी व्दारा किये गये नेपाल बन्द के दौरान बन्दकर्ताओं ने पोखरा मे एक पर्यटक गाडी को तोडफोड कर दिया है। बन्दकर्ताओं ने चालक की भी पिटाई की है॥  विदेशी पर्यटक को विमानस्थल पहुँचाकर होटल लौटने के दौरान बन्दकर्ताओं ने सवारी मे तोडफोड किया।
जिल्ला प्रहरी कार्यालय कास्की के डिएसपी श्यामकृष्ण अधिकारी के अनुसार पर्यटक को विमानस्थल पहुँचाकर लौटरहे गाडी १ य ४०२ नम्बर के जिप को बन्दकर्ता ने  तोडफोड किया है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री आज जा रहे हैं मुस्ताङ, कारण का खुलासा नहीं

 धरान मे चार दुकानों मे तोडफोड, बन्दकर्ता लाठी लिये हुये थे ।

बन्द की अवज्ञा कहते हुये मोहन वैद्य नेतृत्व की नेकपा-माओवादी के कार्यकर्ताओं ने धरान मे चार दुकानो मे तोडफोड किया है। माओवादी कार्यकर्ता लाठी लेकर अराजकशैली मे बजार बन्द करा रहे थे । इसपर व्यवसायीयों नेआपत्ति प्रगट किया है।
माओवादी कार्यकर्ताओं ने धरान ६ सब्जी बजार के बिस्कुट दुकान सनराइज भेराइटी और जुत्ताचप्पल दुकान महिमा सु सेन्टर मे तोडफोड किया है। अचानक आकर बिस्कुट पर लाठी से जथभावी प्रहार करते हुये अधिकतर बिस्कुट को क्षति पहुँचने की बात सञ्चालक सन्तोष गुप्ता ने बताया । उनके अनुसार अर्डर बमोजिम के केक निकालने के लिये वे दुकान मे पहुँचे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com