Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व युवराज पारस दिल का दौरा पड़ने के बाद बैंकाक के अस्पताल में भर्ती

 

९ फागुन, काठमाडू ।  पूर्व युवराज पारस शाह गम्भीर रुप से बिमार हो गयें हैं । वे  थाइल्याण्ड के बैङ्कक  मे रह रहें हैं । मंगलबार को अकस्मात  दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हे बैंकक मे ही इलाज कराया जा रहा है । ४२ वर्षीय पारस को दिल का दौरा पड़ने के बाद बैंकाक के समितिवेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

पारस शाह अपदस्थ राजा ज्ञानेंद्र शाह के इकलौता बेटा है । वे वर्तमान में परिवार से मतभेद होने के बाद थाई राजधानी में अकेले रह रहे थे ।इससे पहले वे सिंगापुर मे रहते थे । पिछले साल नवंबर में शाह थाईलैंड में मारिजुआना ३.४ ग्राम अपने पास रखने के कारण गिरफ्तार किये गये थे । वाद मे वे जमानत पर रिहा किये गये थे, लेकिन वाद मे फिर वे किराए परलिये गये एक अपार्टमेंट मे तोड फोढ वा विध्वंस के आरोप में गिरप्तार कर लिये गये थे ।

यह भी पढें   वरिष्ठ पत्रकार युवराज गौतम का निधन

इधर नेपाल मे रह रही पारस की छोटी वेटी कृतिका भी एपेन्टिसाइटिस के कारण अस्पताल भर्ती कराइ गयी है ।

पूर्व राजपरिवार के सहयोगी फणिराज पाठक के अनुसार पारस की अवस्था मे धिरे धिरे सुधारहोना सुरु हुआ है । उनके अनुसार पारस के हर्ट का शल्यक्रिया करके स्टण्ट राखागया है ।  पारस और हिमानी की छोटी वेटी कृतिका का राजधानी के थापाथली स्थित नर्भिक अस्पताल मे ईलाज हो रहा है । ‘सिमरा मे रहते समय कल्ह ही रात को  अकस्मात एपेन्टिसाइटिस होने के बाद जल्दवाजी मे ही राजधानी लाकर मे भर्ती कराया गया है ।उसका आज बुधबार सवेरे सफलतापूर्वक शल्कृया किया गया है ।

यह भी पढें   मोटरसाइकिल सड़क डिवाइडर से टकराई...दो लोगों की मृत्यु

हिमानी बैंकक नही जायेंगीं

पति पारस के साथ सम्बन्ध  विगडने के बाबजूद गम्भीर बिमार होने की खबर पाकर पूर्व युवराज्ञी हिमानी बुधबार सवेरे बैंकक जाने की तैयारी मे थी । लेकिन छिटी वेटी अकस्मात बिमार होने के कारन बैंकक जाने का कार्यक्रम तत्काल के लिये स्थगित किया गया है । हिमानी अपनि बिमार वेटी को देख भाल करने के लिये अस्पताल मे ही हैं ।

कुछ दिनो से सिमरा मे रहरहे पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह और पूर्व रानी कोमल शाह अभी काठमाडू नही लौटी हैं । उनलोगोम को  बैंकक जाने वा नही जाने की जानकारि अभी नही मिली है ।  स्रोत के अनुसार बैंकक मे पारस को देखभाल उनके थाई गर्लफ्रेन्ड कर रही थी । परिवार से सम्बन्ध बिगडने का बाद पारस लम्बा समय से थाई गर्लफेन्ड के साथ बैंकक मे ही रह रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com