Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौत से लडरहें हैं पूर्व युवराज पारस शाह ।

 

काठमांडू, २१ फरवरी । पूर्व युवराज पारस शाह  के स्वास्थ्य की स्थिति मे धीरे धीरे सुधार हो रहा है लेकिन वे खतरे से अभी तक बाहर नही हैं । पूर्व युवराज पारस को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हे बैंकॉक के एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया था । वे अभी भी अचेत अबस्था मे हैं ।

शाह की हालत अभी स्थिर नहीं है और वह बैंकॉक में समितिवेज अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में एक वेंटीलेटर पर है । अस्पताल इस बात की पुष्टि की है कि शाह भर्ती कराये गयें हैं, लेकिन उनकी हालत के बारे में ज्यादा बात करने से इन्कार कर गयें । “डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत में सुधार है और उन्हे पूर्ण स्वास्थ परीक्षा की जरूरत है ।

अवस्था नजूक है ।
बैंककस्थित समतिभेद अस्पताल मे उपचाररत पूर्वयुवराज पारस की अवस्था मे हल्का सुधार देखी गयि है लेकिन उन्ह अभी भी  होस नही आया है ।
अचेत अवस्था मे ही  पारस अस्पताल के अतिसघन कक्ष (आइसियु) मे भेन्टिलेटर (कृत्रिम श्वास प्रदान मेसिन) के सहायता से श्वासप्रश्वास कर रहे हैं  ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक, सकारात्मक पहल – महेश बस्नेत

पारस के हर्ट कट के भल्भ खोल दिया गया है । यद्यपि, चिकित्सक ने पारस की अवस्था अभी भी ‘कम्प्लिकेटेड’  ही बताया है । अस्पताल ने पारस के हर्ट का भल्भ शरीर के बाहिर से ही पम्पिङ  करके खोला है । अचेत अवस्था मे भी बुधबार को आँख के पपनी चलाने के कारण चिकित्सको ने इसे सुधार के संकेत के रूप मे लिया है ।

अस्पताल ने बुधबार को पारस के शिर का सिटिस्क्यन भी किया था। सिटिस्क्यान मे कोइ खास समस्या नही दिखा है ।
चिकित्सकहरू ने पारस के हर्ट का एमआरआई करने की बात बताइ है लेकिन वह नही कर पा रहा है । एमआरआई के लिये हर्ट की गती स्थिर चहिये जो की नही हो पा रहा है । चिकित्सक उनके हर्ट की स्थिर गती की इन्तजार कर रहें हैं । । ‘एमआराई के बाद ही कुछ कहने की बात चिकित्सकों ने बतायी है ।
स्थानीय समयानुसार मंगलबार की रात को करिब ९ बजे सास लेन मे दिक्कत होने से पारस अचेत हो गये थे । पारस की थाई गर्ल फ्रेन्ड  कन्निका चाइसान और गैरआवासीय नेपाली संघ थाइल्यान्ड के सचिव सुनील खड्का की पत्नी ने उन्हे अस्पताल पहुँचाई थी । अचेत और चिन्ताजनक अवस्था मे अस्पताल मे पहुँचाये गये  पारस की अवस्था को नाजुक देखकर चिकित्सक ने मंगलबार रात को ही परिवार के सदस्य को खबर करने का आग्रह करने के बाद  बैंकक मे रह रहे नेपाली ने निर्मलनिवास मे जानकारी कराया था ।
पारस को अस्पताल ने पहले पैसा जमा करने को कहा था बाद मे नेपाल के पूर्वयुवराज होने का पता चलते ही उन्हे भर्ती कर लिया गया ।
पारस को इससे पहले २० भद्र ०६४ मे ‘माइल्ड हर्ट एट्याक्ट’ हुआ था ।

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल भारत के बाद चीन की ओर

पूर्वराजपरिवार सिमरा मे

पारस को देखने के लिये बुधबार को पूर्वराजपरिवार के ५ सदस्य बैंकक पहुँच गये लेकिन ज्ञानेन्द्र और कोमल अभी सिमरा मे ही हैं । यद्यपि, वे लोग फोन के मार्फत सबो से सम्पर्क मे है ।
करिब दो हप्ता पहले कोमल के जन्मदिन मनाने पूर्वराजपरिवार के कइ सदस्य सिमरा पहुँचे थे। सिमरास्थित ज्ञानेन्द्र के मित्र प्रभुशमशेर के निवास वे लोग रह रहें हैं।
पिछले कुछ दिनो से पारस का पिता से सम्बन्ध ठीक नहि था । कन्निका चाइसान नामक थाई युवती के साथ सम्बनध बढने के कारण पारस से हिमानी का भी सम्पर्क टुट गया था । पारस को हृदयाघात होने के बाद चाइसान ने ही उन्हे अस्पताल पहुँचाइ थी ।
पति से मिलने हिमानी भी बुधबार को बैंकक जाने की तैयारी मे थी  लेकिन वेटी कृतिका का स्वास्थ्य अचानक खराब होने के कारण वह नही जा सकी । थाई एयर से बुधबार बैंकक जानेवालों मे पारस की बहन प्रेरणा सिंह, पूर्वअधिराजकुमार धीरेन्द्र शाह की वेटी और दमाद पूजा शाही और डा. राजीव शाही तथा दिलाशा और आदर्शविक्रम राणा हैं । नेपाल से पूर्वराजपरिवार के सदस्यगण निरन्तर फोन करके स्वास्थ्य अवस्था की जानकारी ले रहें हैं यह जानकारी एनआरएन थाइल्यान्ड के सचिव सुनील खड्का ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed