Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पति को देखकर भावुक हो गई हिमानी, पारस की स्थिति अत्यन्त ही चिन्ताजनक।

 

काठमाडू, १२ : फागुन ।   दिल का दौरा परने के बाद अस्पताल मे दाखिल हुये ५ दिनों के बाद पूर्व युवराज पारस शाह की स्वास्थ्य अवस्था के बारे मे बैंकक केअस्पताल ने आधिकारीक तौर पर जानकारी दिया है ।हृदयघात के कारण अचेत अवस्था मे रहे पूर्व युवराज पारस की स्थिति अत्यन्त ही चिन्ताजनक है ।

उनकी पत्नी हिमानी ने भेन्टिलेटर पर रखे गये गये अपने पति को शुक्रबार देखी । देखकर लौटने के बाद हिमानी बहुत ही भावुक हो गइ और प्रतिक्रिया भी कुछ नही दे सकी ।चार दिन तक स्वास्थ्य मे कोइ भि सुधार नही होने के बाद चिकित्सक भी हैरान हो गये हैं तथा अब कोई चमत्कार का ही प्रतिक्षा कर रहें हैं । थाइल्यान्ड के समितिवेज अस्पताल के क्रिटिकल केयर युनिट मे रखर गये पारस की अवस्था के बारे मे चिकित्सक नेबहुत ही खतरायुक्त बताया है, एनआरएन थाइल्यान्ड के सचिव सुनील खड्का ने इसकी जानकारी दी । अवस्था बहुत ही नाजुक होने के बाद शुक्रबार आइसियु से सिसियु मे लाया गया है ।
पारसको अवस्था मे सुधार नही आने के बाद अस्पताल ने उनका एमआरआई करने के लिये हाइपो थर्मिया उपचार प्रविधि से शरीर के तापक्रम को सामान्य अवस्था मे लाने की  तैयारी किया है । आदमी के शरीर के सभी अगों का जिदां रखने के लिये यह प्रविधि अपनाइ जाती है ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल मिलकर बनाएंगे स्थानीय भाषाओं के लिए एआई तकनीक, काठमांडू विश्वविद्यालय के साथ बातचीत

पति को देखने हिमानी शुक्रबार को थाई एयरवेज से दोपहर एक बजकर ५० मिनेट पर थाइल्यान्ड के लिये उड थी । थाइल्यान्ड के कार्यवाहक राजदूत डोरनाथ अर्याल ने बताया है की पारस की अवस्था शुक्रबार सवेरे पहले के अपेक्षा बहुत ही नाजुक बन गयी है इसकी जानकारी अस्पताल ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com