Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

 

पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि धमाका होने से टाइजहोउ शहर में आसपास मौजूद रिहायशी इमारतों और फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचा है।

चीन के सरकारी अखबार के मुताबिक, धमाके में 10 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सरकारी टीवी चैनल ‘सीजीटीएन’ की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टैंकर का मलबा उड़कर हर तरफ फैल गया, जिसके कारण आसपास मौजूद घरों को भारी क्षति पहुंची है।
धमाके के बाद आसपास की कई कार और अन्य वाहनों में भी आग लग गई। राजमार्ग पर हुए हादसे के कारण कई रास्ते बंद करने पड़े। बचाव कार्य जारी है। राज्य के प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने कहा कि मरने वालों की संख्या शनिवार शाम तक 10 हो गई, जबकि अन्य 117 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढें   मौन की महिमा : प्रभु को प्रसन्न करने का सबसे सरल और श्रेष्ठ मार्ग : बिमल सर्राफ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com