Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के एक मौलवी ने कहा जब हम सोते हैं तो कोरोना भी सो जाता है

 

कोविड-19 की चुनौतियों से जूझते पाकिस्तान में वहां  एक मौलवी ने बेतुका तर्क दिया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में मौलवी साहब लोगों को यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर कोरोना वायरस महामारी से बचना है तो लोग ज्यादा से ज्यादा सोएं। हालांकि, इस वीडियो पर कोई तारीख नहीं है।

इस वीडियो में मौलवी साहब यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, “हमारे डॉक्टर हमेशा हमें ज्यादा सोने का सुझाव देते हैं। जितना ज्यादा हम सोएंगे उतना ही वायरस भी सोएगा। यह हमें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। जब हम सोते हैं तो यह सो जाता है, जब हम मरते हैं तो यह मर जाता है।”
एक ट्विटर यूजर इंडियन मुलगी ने लिखा है, “वह क्यों नहीं इस बारे में विज्ञान को बताते हैं…!!”

यह भी पढें   कार्की के बयान ने आयोग की निष्पक्षता और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं : आचार्य

एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है, “इसका मतलब, वास्तव में यह आपकी कॉपी करता है? यह एक चाइनीज वायरस है, इसलिए यह कॉपी करेगा। मुझे उम्मीद है कि लोग इस अजीबोगरीब तर्क को सुनकर वहां पर लोग खुदकुशी नहीं करेंगे।”
एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है, “सर, कौन से मेडिकल या साइंस का यह कंसेप्ट इस तर्क को परिभाषित कर सकता है।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com