Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज पूरा देश में दिन भर बारिश, सतर्क रहने के लिए मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने किया आग्रह

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, १६ जून । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने कहा है कि आज देश भर दिनभर बारिश होने की संभावना है । इसीलिए लोगों को सतर्क रहने के लिए भी महाशाखा आग्रह किया है । महाशाखा के अनुसार नेपाल की पूर्व तथा मध्य भ–भाग में मनसुनी वायु का प्रभाव है और पश्चिमी भू–भाग में पश्चिमी वायु का प्रभाव है ।
महाशाखा ने यह भी कहा है कि गण्डकी प्रदेश, बागमती प्रदेश, प्रदेश नं. २ और प्रदेश नं. १ स्थित अधिकांश भू–भाग में बारिश की संभावना है । इसीतरह प्रदेश नं. ५ में भी बारिश की संभावना है, अन्य प्रदेशों की तुलना में यहां कम बारिश हो सकती है । नदी किनारे में रहनेवालों को ज्यादा सतकर्ता अपनाने के लिए मशाखा ने आग्रह किया है, ताकि नदी के कारण धनजन की क्षति ना हो ।
इसीतरह कर्णाली प्रदेश और सुदूरपश्चिम प्रदेश में भी बारिश की संभावना है । महाशाखा ने कहा है कि देश के विभिन्न क्षेत्र में बुधबार रात से ही बारिश हो रही है, जा आज सुबह तक जारी है । महाशाखा ने कहा है कि बागमती प्रदेश और प्रदेश नं. १ स्थित कुछ क्षेत्र में अधिक बारिश होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *