Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के साथ तनाव के बाद भारतीय रेलवे ने एक बडे प्रोजेक्ट को समाप्त करने का फैसला किया

 

भारत सरकार ने लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में अपने 20 जवान शहीद होने के बाद इसको लेकर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जहां तक संभव है, चीन का बहिष्कार किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने ‘बीजिंग नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल एंड कम्युनिकेशन ग्रुप’ के साथ प्रोजेक्ट को समाप्त करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने इसकी पुष्टि की थी। वहीं, सूत्रों ने बताया कि इस झड़प में चीनी सेना के 35 जवान हताहत हुए। उन्होंने बताया कि इस संख्या में मारे गए जवान और घायल हुए जवान दोनों शामिल हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद हुए जवानों को लेकर कहा कि मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता।

यह भी पढें   जानकी मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित।

उन्होंने कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है। भारत शांति चाहता है, लेकिन जवाब देना भी जानता है। भारत अपनी अखंडता से समझौता नहीं करेगा। हमारे जवान मारते-मारते मरे हैं।

वहीं, भारत में चीन की इस कायराना हरकत के बाद से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों द्वारा चीनी सामानों का बहिष्कार करने की बात कही जा रही है। देश के कई स्थानों पर लोगों ने चीन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतलों को जलाकर विरोध दर्ज करवाया है।

यह भी पढें   वीरगंज चीनी मिल और जनकपुर सिगरेट कारखाने को पुनः चालू करने के लिए रूस तैयार

राम माधव बोले- दूसरे देशों के निर्यात पर निर्भरता करेंगे कम
दूसरी तरफ, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा, हम रसायनों, मोबाइल फोन के पार्ट्स और बटन का आयात करते हैं। क्या उन्हें आयात करना इतना आवश्यक है? उनका निर्माण भारत में किया जा सकता है। हमें अन्य देशों से आयात को कम करना चाहिए विशेष रूप से चीन से। अगर लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहते हैं, तो हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।

यह भी पढें   प्रतिपक्षों की नम्रता को कमजोरी नहीं समझें – रमेश मल्ल

सीएआईटी ने बॉलीवुड-खेल बिरादरी से चीनी सामानों के बहिष्कार का किया अनुरोध
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने बॉलीवुड और खेल बिरादरी से चीनी सामानों का बहिष्कार करने का अनुरोध किया है। सीएआईटी ने कहा कि हम बॉलीवुड और खेल बिरादरी से अनुरोध करते हैं कि वे देश हित में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए संस्था के साथ हाथ मिलाएं। हम चीनी सामानों को एंडोर्स (समर्थन) करने वाली हस्तियों से आग्रह करते हैं कि वे ऐसा करना तुरंत बंद कर दें।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *