Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

८१ दिनों के बाद खुल गया जानकी मंदिर

 

जनकपुरधाम, १८ जून । नेपाल सरकार ने गत चैत्र ११ गते देशभर लकडाउन घोषणा किया, चैत्र १५ गते से जनकपुर स्थित जानकी मंदिर का मूल गेट बंद हो गया । हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए आस्था के केन्द्र जानकी मंदिर बंद होने के कारण हजारों भक्तजन प्रभावित हो गए थे । ऐसी ही क्रम में ८१ दिनों के बाद मंदिर का मूल गेट खोला गया है ।
बंद के समयावधि में भी सुबह–शाम नियमित आरती तो होती थी, लेकिन जिला प्रशासन कार्यालय धनुषा द्वारा जारी आदेश अनुसार मूल गेट बंद रहता था । मूल गेट खुलते ही यहां दर्शनार्थियों की भीड़ लगने शुरु हुई है । महन्थ रामरोशन दास का कहना है कि लम्बे समय तक मूल गेट बंद करना ठी नहीं है, इसीलिए भक्तजनों की मांग अनुसार भीड़ को व्यवस्थापन करते हुए मंदिर का पट खोला गया है ।
भीड व्यवस्थापन में सहयोग और सेनिटाइज की उपलब्धता के लिए महन्थ दास ने जनकपुर महानगरपालिका से आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *