Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत असल मित्र है तो दार्जिलिङ से लेकर कांगडा तक नेपाल को वापस करना चाहिएः सांसद् शर्मा

 
दीनानाथ शर्मा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ जून । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता तथा राष्ट्रीयसभा सदस्य एवं संसदीय दल के नेता दीनानाथ शर्मा ने कहा है कि पूर्व में दार्जिलिङ से लेकर पश्चिम में कांगडा तक की भूमि नेपाल को वापस होना चाहिए । बिहीबार आयोजित राष्ट्रीयसभा बैठक में बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता शर्मा को मानना है कि दार्जिलिङ से लेकर कांगडा तक की भूमि नेपाल की थी, तत्कालीन अंग्रेज शासकों ने नेपाल से लूट कर उक्त भूमि ली है । उन्होंने कहा– ‘अगर भारत सच में ही असल मित्र है तो अंग्रेज साम्राज्य की ओर से लूटकर ली गई नेपाली भूमि नेपाल को ही वापस करना चाहिए ।’
ऐतिहासिक तथ्य पर चर्चा करते हुए नेता शर्मा ने आगे कहा– ‘भारतीय नेता कहते हैं कि रोटी–बेटी का संबंध है, अगर ऐसा है तो स–गौरव दार्जिलिङ नेपाल को वापस करना चाहिए और कांकडा तक की भूमि वापस होना चाहिए । भारत को कहना चाहिए कि यह आप लोगों की भूमि है, आप लोग ही रखिए ।’ कालापानी से तत्काल भारतीय सेना वापस करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *