जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम में धूमधाम से गुरु पूर्णिमा मनाया। बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र गंगा सागर सरोवर तथा दूधमती नदी में स्नान कर जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा पाठ किए।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जानकी मंदिर,रत्नसागर, बिहार कुंड, सुंदर सदन,झूलन कुंज, मौनी बाबा आश्रम सहित अन्य मठ मंदिरों में भारत नेपाल से बड़ी संख्या में उक्त मठ मंदिरों के शिष्य गुरु की चरण वंदना किए।वही कुछ लोग गुरु से दीक्षित हुए।इस अवसर पर भजन, कीर्तन तथा भंडारा का आयोजन किया गया है। इसी तरह कवीर बाल आश्रम, निरंकारी आश्रम, ब्रह्मा कुमारी आश्रम, ठाकुर अनुकूल आश्रम सहित सनातन के अन्य पंथों के मानने वाले गुरु पूजा निष्ठा पूर्वक किए। कुछ लोगों ने अपने गुरु, माता पिता को ही गुरु मानकर चरण वंदन कर गुरु पूर्णिमा मनाये।

