आज नेकपा सचिवालय बैठक, एमसीसी मुख्य मुद्दा
काठमांडू, २० जून । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी सचिवालय बैठक पुनः आज के लिए बुलाया गया है । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली निवासी बालुवाटार में सुबह ९ बजे के लिए बैठक तय है । बैठक का मुख्य मुद्दा अमेरिकी सहयोग परियोजना –एमसीसी) है । एमसीसी को स्वीकार करना है या नहीं ? इस विषय को लेकर नेकपा के भीतर विवाद है, नेता लोग दो समूह में विभक्त हैं ।
पार्टी के अधिकांश सदस्य एमसीसी के विरुद्ध हैं, लेकिन प्रधानमन्त्री सहित कुश शीर्ष नेता इसके पक्ष में दिखाई दिए हैं । यहां तक कि प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस की ओर से भी एमसीसी जल्द से जल्द संसद् से पारित करने के लिए दबाव आ रहा है । लेकिन नेकपा के भीतर ही ऐसे कई नेता हैं, वे लोग कह रहे हैं कि एमसीसी नेपाल के सार्वभौम सत्ता और स्वधिनता के विरुद्ध है, इसको पास करना राष्ट्रघात है । पार्टी द्वारा गठित कार्यदल ने भी सुझाव दिया है कि वर्तमान शर्त अनुसार एमसीसी पारित नहीं करना चाहिए ।
एमसीसी संबंधी विषयों को लेकर ही कई बार नेकपा सचिवालय बैठक बुलाया गया है, लेकिन अभी तक निर्णय नहीं हो पा रहा है । इसी ही अवस्था में आज शनिबार के लिए पुनः बैठक तय है । शुक्रबार नेपाल और चीन के कम्युनिष्ट पार्टियों के बीच सम्पन्न भर्चुल बैठक में नेकपा अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने का है कि सैन्य गठबंधन के साथ संबंधित कोई भी सहयोग नेपाल स्वीकार नहीं करेगा ।

