राजविराज स्थित क्वारेन्टाइन से १६ वर्षीया किशोरी लापत्ता
सप्तरी, २० जून । राजविराज नगरपालिका स्थित राजदेवी माध्यामिक विद्यालय में निर्मित क्वरोन्टाइन में बिगत १० दिनों से रह रही एक १६ वर्षीय किशोरी क्वारेन्टाइन से लापत्ता हो गई है । क्वारेन्टाइन इन्चार्ज हरिवंश यादव अनुमान किया है कि रात के समय में वह भाग गई है ।
जिला पुलिस कार्यालय सप्तरी के अनुसार लापत्ता किशोरी की खोजी हो रही है, लेकिन अभि तक पता नहीं चला है । पुलिस का कहना है कि उनके घर, मायके और अपनेजन कई भी किशोरी नहीं मिल रही है । पुलिस नायब उपरीक्षक तिलक भारती का कहना है कि भारतीय शहर दिल्ली से आकर जेष्ठठ २५ गते से वह क्वारेन्टाइन में रह रही थी ।
गत माघ १६ गते किशोरी ने एक युवक के साथ भाग कर शादी की थी, उसके बाद वह युवक के साथ ही दिल्ली चली गई थी । कोरोना वायरस की त्रास और लकडाउन के कारण किशोरी की मां ने उसको नेपाल आने के लिए कहा था । पता चला ही कि किशोरी की गर्भ में दो महीनों की शिशू भी है ।

