Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारिश के कारण डिल्लिबाजार स्थित कारागार में क्षति, जहां रहते हैं रेशम चौधरी सहित भीआईपी कैदी

 

काठमांडू, २० जून । शुक्रबार रात में हुुुई भारी बारिश के कारण काठमांडू डिल्लिबाजार स्थित कारागार (जेल) में क्षति पहुँच गई है । प्राप्त समाचार अनुसार मूल काराकार के बाहरी क्षेत्र में निर्मित भवन में बारिश के कारण क्षति पहुँच गई है । शुक्रबार रात १० बजे के आसपास एक भवन गिर जाने के कारण कारागार में रहे बंदी–कैदियों के बीच कुछ समय के लिए त्रासपूर्ण वातावरण बन गया था ।
पुरानी बिल्डिङ गिरने के कारण विजली का तार में भी असर पड़ गया था, जिसके चलते ट्रान्समिटर बिस्फोट हो गया था और कारागार सहित इस क्षेत्र में विद्युत सप्लाई पूर्ण रुप में अवरुद्ध है । असहज परिस्थिति में बंदी कैदी भागने की संभावना भी थी, लेकिन कारागार प्रशासन ने कहा है कि कोई भी कैदी नहीं भागे हैं ।
यहां कूल ६१२ कैदी हैं । विशेषतः यहां भीआईपी और पहुँचवाले कैदी रहते हैं । आज भी इस कारागार में सांसद् रेशम चौधरी, पूर्व डीआईजी रंजन कोइराला, पूर्व सांसद् रामचन्द्र प्यासी जैसे भीआईपी कैदी जेल जीवन बिता रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *