Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में मेयर और वडाध्यक्ष के बीच मारपिट

 

जनकपुरधाम, २३ जून । जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका के मेयर लालकिशोर साह और कुछ वडाध्यक्ष के बीच मारपिट हुई है । घटना सोमबार दिन की है, योजना तर्जुमा के लिए महानगरपालिका ने मिटिङ आयोजन किया था । उसी बीच में वडाध्यक्ष साह के विरुद्ध कुछ वडाध्यक्ष खड़ा हो गए और वातावरण तानावपूर्ण बन गया ।
प्राप्त सूचना अनुसार बैठक १ बजे के लिए तय था, लेकिन साह एक घंटा लेट आए और माइन्यूट में हस्ताक्षर करने के लिए वडाध्यक्षों से कहा । लेकिन वडाध्यक्षों ने उन के आग्रह को दबाव के रुप में ले लिया । यही बहाने कुछ वडाध्यक्ष साह के ऊपर मारपिट में उतर आ गए । कुछ वडाध्यक्ष मेयर साह के बचाव करने लगे । इसी क्रम में मेयर और वडाध्यक्ष के बीच मारपिट होने लगा । मारपिट से बैठक रुम में रहे कुछ कुर्सी टूट गई है ।
मेयर साह सहित उपमेयर रीता झा और २५ वडाध्यक्ष सहभागी मिटिङ में हुई मारपिट के दौरान कुछ लोग घायल भी हो गए हैं । वडा नं. १० के वडाध्यक्ष मिथिलेश कर्ण मारपिट के दौरान गिर गए थे । मारपिट के कुछ ही देर में पुलिस हस्तक्षप से परिस्थित को सामान्य बनाया गया । स्मरणीय है, मेयर साह के कार्यशैली प्रति कुछ वडाध्यक्ष असंतुष्ट हैं, वे लोग उनका आलोचना कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed