Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गाँवपालिका भवन निर्माण युद्ध स्तर पर, स्थानीयवासी हर्षित

 

मनोज बनैता सप्तरी, २३ जून।

दैनिक कार्य सञ्चालन के लिए आवश्यक भवन ना होने की वजह से सप्तरी का बलान बिहुल गाँवपालिका के कर्मचारियों को बहुत दिक्कत झेलना पड रहा है । ईसी अवस्था को मध्यनजर करते हुवे ईस आर्थिक वर्ष मे पालिका ने भवन निर्माण को एक गति दी है । टेन्डर प्रक्रिया में निर्माण हो रहे भवन का काम युद्धस्तर पर आगे बढने की जानकारी उक्त गाउँपालिका के सब. ईन्जिनियर सन्तोष रजक ने दी है । स्थानीय तह में जनप्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए हुवे करीब दो वर्ष से ज्यादा हो गया है परन्तु , बलानबिहुल गाँवपालिका का यह हाल रहा है कि यहाँ कार्यपालिका भवन अभाव ही अभाव मे सेवा प्रवाह करने को मजबुर हुवा ।

यह भी पढें   जोगबनी में एसएसबी की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाला धराया, अवैध वसूली का आरोप

हालतक यह गाउँपालिका भवन के अभाव मे किराया के घर मे और कुछ अस्थाई टीन के घर बनाकर काम चला रहा है । सेवाग्राहियों का बढती भीड को देखकर ईस बार पालिका ने अपना घर बनाने का निर्णय लिया है । हाल ही मे शुरु किया गया भवन निर्माण कार्य ने सेवाग्राही और कर्मचारीयों को हर्षित किया है । चालू आर्थिक वर्ष मे इस पालिका ने कार्यालय भवन निर्माण को प्रमुख प्राथमिकता दी है । भवन निर्माण के लिए ४० मिटर लम्बाई तथा ११ मिटर चौडाई क्षेत्रफल का एलानी जमीन का चुनाव किया गया है जिसमे भवन के लिए १ करोड २१ लाख बजेट विनियोजन होने की जानकारी बलानबिहुल गाउँपालिका अध्यक्ष दयानन्द गोईत ने दी है ।

यह भी पढें   मौन की महिमा : प्रभु को प्रसन्न करने का सबसे सरल और श्रेष्ठ मार्ग : बिमल सर्राफ

गोईत ने कहा कि ‘भवन निर्माण कार्य विधिवत आवश्यक कानुनी प्रक्रिया के तहत होते हुवे भी पालिका बाहरका कुछ असमाजिक एवं घुसपैठया किसिमके लोग कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के मनोबल गिराने के लिए मनमर्जी रुप से प्रचारवाजी मे लगा है । उन्होने यह भी कहा कि ईसतरह के लोग अपना स्वार्थपुर्ती हेतु सही को भी गलत साबित करने मे लगे रहते है पर यह पब्लिक है जो सब जानती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com