Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस सह महामंत्री पद के लिए उम्मीदवारी देने की जीवनबहादुर शाही की घोषणा

 

काठमांडू आश्विन १६ –  नेपाली कांग्रेस के नेता जीवन बहादुर शाही पार्टी के १५वें महाधिवेशन में सह महामंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी देने की घोषणा की है । नेता शाही ने सामाजिक संजाल के माध्यम से सह महामंत्री पद में अपनी उम्मीदवारी देने की घोषणा की है । शाही ने कहा है कि उन्होंने पिछड़े क्षेत्रों की आवाज, अवसरों से वंचित समुदायों के मुद्दों को उठाने तथा पार्टी संगठन को और अधिक समावेशी, मजबूत और गतिशील बनाने के उद्देश्य से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।
उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा, संगठन के प्रति निरंतर योगदान, अनुभव और कार्यक्षमता का मूल्यांकन करते हुए महाधिवेशन प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपना अमूल्य मत उन्हें प्रदान कर विजयी बनाएं । शाही ने कहा कि ‘आपका एक मत मेरी व्यक्तिगत जीत मात्र नहीं है, पिछडेÞ क्षेत्रों की आवाज और सम्मान की प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी होगा ।’ इससे पहले महाधिवेशन में शाही इसी क्लस्टर से सह महामंत्री में नेता बद्री पाण्डे से हार गए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com