नेपाल से एक –दो दिनों में मानसून के बाहर जाने की प्रक्रिया शुरु होने की संभावना
काठमांडू आश्विन १६ – नेपाल मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले एक –दो दिनों में मानसून के बाहर जाने की प्रक्रिया शुरु होने की संभावना है ।
विभाग के अनुसार मानसून प्रक्रिया अब कमजोर पड़ रही है । विभाग के अनुसार “अब के एक दो दिन बाद नेपाल से मानसून के बाहर जाने की प्रक्रिया शुरु होगी ।” मौसमविदों का कहना है कि “पश्चिम नेपाल से कुछ दिनों में मानसून बाहर होने की प्रक्रिया शुरु होगी ।”
पश्चिम से शुरु होकर मानसून प्रणाली पूर्व से पूर्ण रूप से बाहर होगी । नेपाल से मानसून के बाहर होने की औसत तारीख २ अक्टुबर है । मानसून नेपाल प्रवेश करने की औसत तारीख १३ जून है ।


