Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम कुछ इस तरह का

 

काठमांडू, आश्विन १४ – मानसून की न्यून चापीय रेखा हाल में कुछ स्थानों के आसपास बनी हुई है । देशभर में मानसूनी और पश्चिमी हवाओं का आंशिक प्रभाव देखा जा रहा है । महाशाखा के अनुसार, देश के हिमाली भू–भागों में आंशिक बादल छाए हुए हैं तथा पहाड़ी और तराई के भू–भागों में मौसम मुख्यतः साफ से आंशिक बादलों वाला बना हुआ है । बुधवार की दोपहर देशभर में आंशिक बादल लगे रहेंगे । कोशी और वागमती प्रदेश के हिमाली और पहाडी भू–भागों के कुछ स्थानों में तथा गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के हिमाली और पहाड़ी भू–भागों में एक–दो स्थानों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है ।
आज रात कोसी और वाग्मती प्रदेश के हिमाली और पहाड़ी भू–भागों में साधारणतःबादल लगे रहेंगे तथा गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के हिमाली और पहाड़ी भू–भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे । महाशाखा ने जानकारी दी है कि देश के तराई भू–भागों में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है तथा कोशी और वाग्मती प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com