Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पृथ्वी राजमार्ग पर आज दोपहर १ बजे से सभी प्रकार के वाहनों का संचालन

 

काठमांडू, आश्विन १४ – अविरल बारिश के कारण पृथ्वी राजमार्ग के विभिन्न स्थानों में भूस्खलन तथा सड़क धसने से बंद सड़कखंड में सवारी आवागमन सहज होने लगा है । जिला प्रशासन कार्यालय धादिङ ने मंगलवार एक सूचना जारी करते हुए जानकारी दी कि भूस्खलन तथा सड़क धसने वाले स्थानों में अवरोध हटाने का काम हो रहा है । और अभी हाल में एकतरफा रूप से सवारी का आवागमन सचालन किया जा रहा है ।
कार्यालय के अनुसार यदि और भूस्खलन या अन्य कोई अवरोध नहीं आए तो बुधवार के दिन के १ बजे से पृथ्वी राजमार्ग होकर आने वाले सभी सवारीसाधन पूर्ण रूप से संचालन में आ जाएंगे ।
प्रशासन ने जानकारी दी है कि बारिश रुकने के बाद भी राजमार्ग के विभिन्न स्थानों में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना ही हुआ है, इस्लिए किसी भी समय भूस्खलन के गिरने की संभावना बनी हुई है । इसलिए प्रशासन ने सम्पूर्ण सवारी चालकों, यात्रियों तथा सर्वसाधारणों से सावधानीपूर्वक यात्रा करने और सवारी चलाते समय प्रचलित ट्रैफिक नियमों तथा सड़क अनुशासन का पूर्ण रूप से पालना करने का आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com