प्रधानमंत्री के बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग पर फैसला कब होगा –श्रम संस्कृति का सवाल
काठमांडू, आश्विन १४ – श्रम संस्कृति पार्टी ने प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह (बालेन) द्वारा जेठ १७ को सीमा को लेकर जो अभिव्यक्ति दी थी, उस अभिव्यक्ति को लेकर जवाब की मांग है । सभामुख डोलप्रसाद अर्याल ने अभी बैठक शुरु होने की जानकारी भी नहीं दी थी उससे पहले ही श्रम संस्कृति पार्टी के लोग उठकर खड़े हो गए थे । उसके बाद सभामुख ने उन्हें बताया कि अभी बैठक शुरु ही नहीं हुई है । बैठक शुरु होने के बाद सांसद अम्बिकादेवी संग्रौला ने सवाल किया कि – प्रधानमंत्री द्वारा दी गई अभिव्यक्ति में कब सुधार की जाएगी तथा उसे कब रिकॉर्ड से हटाया जाएगा ? उन्होंने कहा कि यह मांग बार बार की गई है । इस मांग को संबोधन कब किया जाएगा ?
उन्होंने कहा कि “…हम लंबे समय से इस रोस्ट्रम से राष्ट्रघाती बयान को सुधारने या सम्मानित सदन के रिकॉर्ड से हटाने की मांग करते आ रहे हैं । आज तक इस मांग पर कोई कारवाई नहीं हुई है, तो यह कब तक होगी?” संग्रौला ने इस विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।


