एमसीसी में ऐसी कौन–सी दफा है, जिससे नेपाल में अमेरिकी सेना आएगीः बास्कोटा

काठमांडू, २३ जून । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता तथा पूर्वमन्त्री गोकुल बास्कोटा ने अमेरिकी सहयोग परियोजना (एसीसी) के विरोध करनेवालों से पूछा है कि एमसीसी में ऐसी कौन सी दफा है, जिससे नेपाल में अमेरिकाी सेना आ सकती है ? उनका कहना है कि नेपाल में एमसीसी के संबंध में भ्रमपूर्ण सूचना प्रसारित किया जा रहा है ।
स्मरणीय है, एमसीसी संबंधी विषयों को लेकर ही कल बुधबार से नेकपा स्थायी समिति बैठक शुरु होने जा रहा है । उससे एक दिन पहले प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली निकट मानेजानेवाले नेता बास्कोटा ने सामाजिक संजाल मार्फत प्रश्न किया है– मैं फिर भी कहता हूं, एमसीसी के संबंध में आलोचना करने से पहले कोई भी दफा याद उप–दफा दिखाया जाए, जो अमेरिकी सेना नेपाल आने के लिए अनुमती देती है ?’
उन्होंने यह भी प्रश्न किया है कि अमेरिका की ओर से समय–समय में होनेवाला अन्यायपूर्ण आक्रमण के विरुद्ध बोलने के लिए क्या एमसीसी बाधक है ? नेता सापकोटा को मानना है कि नेकपा के भीतर ही एमसीसी के संबंध में अनावश्यक विवाद किया जा रहा है, इसीलिए इसके संबंध में संसद् में ही बहस होना चाहिए । उन्होंने आगे कहा है– ‘संसद् की कार्यक्षेत्र भीतर रहे विषय को लेकर पार्टी में क्यों बहस किया जा रहा है ?’

